यूरोप में राष्ट्रवाद 


1. राष्ट्रवाद क्या है?

उत्तर:- यह एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भौगोलिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकताओं के प्रति राष्ट्रीयता की भावनाओ को जगाता है राष्ट्रवाद कहलाता है

2. मेजिनी कौन था?

उत्तर:- मेजिनी एक साहित्यकार गणतांत्रिक विचार एवं भावनाओं का समर्थक तथा योग्य सेनापति थे उनमें आदर्शवादी गुण अधिक, व्यवहारिक गुण कम थे जो 1820 ई० में गुप्त दल (कर्बोनारी) का गठन का सदस्य थे

3. जर्मनी के एकीकरण की बाधाएं क्या थी?

उत्तर:- जर्मनी के एकीकरण के निम्नलिखित बाधाएं थी
1 भौगोलिक रूप से लगभग 300 इकाइयों में विभाजित
2 उत्तरी जर्मन में प्रोटेस्ट एवं दक्षिणी जर्मनी जर्मन में कैथोलिक बहुमूल्य का प्रभाव 
3 जर्मनी में शुरू से ही लोगों में राष्ट्रवादी भावना का अभाव

4. मेटरनिख युग क्या है?

उत्तर:- जब 1815 ई० के वियना सम्मेलन में आस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख बना उसका उद्देश्य यूरोपीय महादेश में शांति संतुलन तथा पुरातन व्यवस्था को पुनर्स्थापना करने लेकिन इटली पर अपना प्रभावित स्थापित करने के लिए उसे कई राज्यों में विभाजित कर दिया जिसे मेटरनिख युग कहा जाता है

5. 1848 के फ्रांसीसी क्रांति के कारण क्या थे?

उत्तर:- 1848 के फ्रांसीसी क्रांति के कारण निम्नलिखित  है
(i) जुलाई 1830 क्रांति का प्रभाव
(ii) इटली तथा जर्मनी का एकीकरण के तत्कालीन व्यवस्था के प्रति राष्ट्रता के प्रभाव
(iii) लुई फिलिप के द्वारा 1840 ई० में चुने गए प्रधानमंत्री (गिजो) जो की कट्टर प्रतिक्रियावादी था उसके खिलाफ आलोचनाएं
(iv) लुई फिलिप द्वारा पूंजीपतिवर्गों के साथ में रखना तथा किसी भी तरह का सुधारात्मक कार्यक्रम न होना
(v) लुई फिलिप के शासनकाल में भुखमरी, बेरोजगारी व्याप्त होना 
(vi) विदेशी नीतियों में फिलिप को सफलता हासिल न होना |

6. यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह सहायक हुआ

उत्तर:- यूरोप में राष्ट्रवाद फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट काफी प्रभावी रहा उन्होंने 1806 ई० में जर्मन प्रदेश को जीत कर वहां एक संघ का निर्माण किया जिसका नाम जर्मन राइन राज्य संघ था इस संघों के द्वारा ही जर्मनी में राष्ट्रवाद की भावना तेजी से बढ़ने लगी यहां के बुद्धिजीवियों किसानों तथा कलाकारों आदि ने जर्मन राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया इस तरह के अन्य कार्यों द्वारा पूरे यूरोप में राष्ट्रीयता की भावना जग रही थी

7. गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें|

उत्तर:- इटली के एकीकरण में गैरीबाल्डी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा गैरीबाल्डी जो कि पेशे से नाविक और मेजिनी के विचारों का समर्थक भी था इन्होंने सशस्त्र क्रांति के द्वारा दक्षिण इटली के रियासतों के एकीकरण तथा गणतंत्र की स्थापना करने का प्रयास किया उन्होंने सिसिली तथा नेपल्स पर आक्रमण कर ब बुर्बो राज्य वंश का अंत कर यहां गणतंत्र की स्थापना की दक्षिण इटली के जीते गए क्षेत्र बिना किसी संधि के गैरीबाल्डी ने विक्टर इमैनुएल को सौंप दिया और वह अपनी सारी संपत्ति राष्ट्र को सौंप किसान की जिंदगी जीने लगे बलिदान की इस भावनाओं के कारण गैरीबाल्डी के चरित्र को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूब प्रचलित किया गया 



objective questions and answers 1st chapter यूरोप में राष्ट्रवाद 👇